AJINKYA - MURUD JANJIRA !!!

" सागर ! विशाल अरब सागर" !! विशाल गहरे सागर के बीचों - बीच बना एक 'किला' !!! इस किले को ना कभी कोई जीत पाया , ना ही कभी उसको नुकसान पहुँचा पाया !!! अब गज़ब तो यह है के अरब सागर के बीचमें किला कैसे बना ? किसने बनाया ? और क्यों बनाया ??? 'महाराष्ट्र' के 'कोंकण' क्षेत्र में 'मुरुद गांव' बसता है उसी गांव के तट के पास सागर में यह "जंजीरा" किला मौजूद है। जंजीरा तक़रीबन 350 साल पुराना किला है। जंजीरा 'अरबी' शब्द 'जजीरा' का अपभ्रंश है , जिसका मतलब है 'टापू'। यह किला दरहसल एक टापू पर ही बनाया गया है, पर गौर से देखने से भी यह मालूम नहीं हो पाता के किला टापू पर है। विशाल जंजीरा ऐसा लगता है जैसे सागर की गोद से ही निकला हो। भारत की भूमि पर कई राजा - महाराजाओं , मुग़लों और अंग्रेजों ने राज्य किया था। शायद ही कोई ऐसा किला रहा होगा जिसे यह राज्यकर्ता जित...